फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, वैष्णो देवी में छह इंच तक बर्फबारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खराब की मौसम की चेतावनी के बीच शनिवार को बारिश और बर्फबारी से जनजीवन फिर प्रभावित हो गया। भूस्खलन, बर्फ की चादर बिछने और फिसलन के चलते कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पर्वतीय इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। जम्मू संभाग के ज्यादातर जिलों में 5 से 8 डिग्री तक तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। श्री माता वैष्णो देवी भवन में सीजन में दूसरी बार 15 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। इससे कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा दिन भर नहीं चल सकी। भैरोघाटी में बर्फबारी से रोपवे सेवा प्रभावित रही। भैरो घाटी और नत्थाटॉप में 30 सेंटीमीटर, पटनीटॉप, पंचैरी में सांकरी देव स्थान, डुडू बसंतगढ़, कठुआ, रामबन के पर्वतीय इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बर्फ की चादर बिछ गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू के लिए ही वाहनों की आवाजाही हो पाई। बर्फबारी और बारिश से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

उधमपुर जिला के पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप, पंचैरी में बर्फबारी की सूचना पर सैलानी भी लुत्फ उठाने पहुंच गए। उधमपुर के मोंगरी और लांदर मार्ग पस्सियां गिरने से बंद हो गए हैं। बर्फबारी से उधमपुर से पंचैरी जाने वाला मार्ग बंद होने से कई पर्यटक कैंथगली के दोनों तरफ रोक दिए गए। वहीं रामनगर, बसंतगढ़, डुडू व कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। राजोरी-पुंछ में पीर पंजाल क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। उधर, कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में 1 सेंटीमीटर, पहलगाम में 5 सेंटीमीटर के साथ सोनामर्ग, कुपवाड़ा, जोजिला, गुरेज, कोकरनाग में बर्फबारी हुई। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। रविवार को भी खराब मौसम की सूरत में संपर्क मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन

-------
कहां कितनी बारिश
जम्मू 4.6 (मिलीमीटर)
बनिहाल 27.6
बटोत 17.6
पहलगाम 5.3
कटड़ा 44.2
गुलमर्ग 15.2
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed