{"_id":"61eb193d539a38770f2edc3a","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu252358715","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर हाई अलर्ट, बीएसएफ ने निगरानी व जवानो की तैनाती बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर हाई अलर्ट, बीएसएफ ने निगरानी व जवानो की तैनाती बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमलों की साजिश के इनपुट को लेकर सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू-कश्मीर में 200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सर्विलांस बढ़ा दी है। सर्दी के सीजन में पड़ रही धुंध के बीच घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। इसे रोकने के लिए बीएसएफ ने एंटी फॉग सर्विलांस उपकरणों की मदद ली है। वहीं, सरहद पर बीएसएफ की पेट्रोलिंग के लिए अमला भी बढ़ा दिया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है। अतिरिक्त बलों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। अत्याधुनिक उपकरणों से पूरी सरहद पर नजर रखी जा रही है। खासकर धुंध के बीच सर्विलांस बढ़ाई गई है। ब्यूरो
---
उज्ज, बसंतर और चिनाब नदी मार्ग पर पहरा
घुसपैठ के लिए आतंकी कठुआ में उज्ज, सांबा जिले में बसंतर और जम्मू जिले में चिनाब नदी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी नदियों के संवेदनशील स्थानों पर पहरा बढ़ाया गया है। खासकर बॉर्डर के पास इलाकों को चिह्नित कर सर्विलांस पहले से ज्यादा की गई है।
विज्ञापन
---
उज्ज, बसंतर और चिनाब नदी मार्ग पर पहरा
घुसपैठ के लिए आतंकी कठुआ में उज्ज, सांबा जिले में बसंतर और जम्मू जिले में चिनाब नदी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी नदियों के संवेदनशील स्थानों पर पहरा बढ़ाया गया है। खासकर बॉर्डर के पास इलाकों को चिह्नित कर सर्विलांस पहले से ज्यादा की गई है।
विज्ञापन