फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Elections: Delimitation Commission interim report will come in the first week of February

Jammu Kashmir Elections: फरवरी महीने के पहले हफ्ते आएगी परिसीमन आयोग अंतरिम रिपोर्ट, लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव

Fri, 21 Jan 2022 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 02:06 AM IST
सार

विधानसभा क्षेत्रों को निर्धारित करने वाले परिसीमन आयोग फरवरी महीने में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सार्वजनिक कर सकता है। प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक के बाद आयोग अब रिपोर्ट को पूरी तरह लोगों के बीच लाने की तैयारी में जुटा है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Elections: Delimitation Commission interim report will come in the first week of February
Delimitation Commission meeting (FILE) - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के कार्य के अंतिम चरण के तहत परिसीमन आयोग फरवरी महीने में अपनी अंतरिम रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगा। करीब 15 दिनों का समय लोगों को आपत्तियां व सुुझाव देने के लिए दिया जा सकता है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक के बाद परिसीमन आयोग अब अंतरिम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


फरवरी के पहले सप्ताह में रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जा सकता है
फरवरी के पहले सप्ताह में रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जा सकता है। 31 मार्च 2022 से पहले आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट जारी करनी है। ऐसे में नियमों के तहत अंतरिम रिपोर्ट पर लोगों से आपत्ति व सुझाव लेने के लिए कम से कम पंद्रह दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


छह सीटें जम्मू संभाग व एक सीट कश्मीर संभाग में बढ़ाने का प्रस्ताव
सुझाव व आपत्तियों पर गौर करने के बाद आयोग अंतिम रिपोर्ट जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि जस्टिस रिटायर्ड रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग ने जम्मू कश्मीर में बढ़ाई जाने वाली सात विधानसभा सीटों में से छह सीटें जम्मू संभाग व एक सीट कश्मीर संभाग में बढ़ाने का प्रस्ताव प्रदेश के सांसदों के समक्ष रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में विधानसभा सीटों की संख्या 37 से बढ़कर 43 की जाएगी
इस प्रस्ताव पर भाजपा के दो सांसदों ने कुछ सुझावों के साथ सहमती जताई है, जबकि नेकां के तीन सांसदों ने प्रस्ताव पर नाराजगी जताई है। परिसीमन आयोग के प्रस्ताव के तहत जम्मू संभाग में विधानसभा सीटों की संख्या 37 से बढ़कर 43 की जाएगी, जबकि कश्मीर संभाग में एक सीट बढ़ने से विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी।


अनुसूचित जनजाति के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा की नौ सीटे आरक्षित
जम्मू संभाग में किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, डोडा, राजोरी और रियासी में एक, एक विधानसभा सीट बढ़ाना प्रस्तावित है, जबकि कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा जिले में एक सीट बढ़ाई जाएगी। परिसीमन आयोग के एक ओर अहम प्रस्ताव के तहत अनुसूचित जनजाति के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा की नौ सीटे आरक्षित होंगी। वहीं अनुसूचित जाति के लिए पहले की तरह सात सीटें आरक्षित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed