फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू विवि के दर्शनशास्त्र और जनसंचार विभाग में अनुबंध पर लैक्चरर नियुक्त होंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र और जनसंचार विभाग पहली बार खोले गए हैं, लेकिन विभागों में पढ़ाने के लिए स्थायी स्टाफ नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागों में अनुबंधित लैक्चररों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं उधमपुर कैंपस के कॉमर्स और अर्थशास्त्र विभाग, कठुआ कैंपस में प्रबंधन अध्ययन, मानवीकि समाज विज्ञान एवं प्रबंधन विभाग में भी इसी आधार पर लैक्चररों को नियुक्त करने का प्रावधान रखा गया है। योग्य अभ्यर्थियों से 21 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। 25 जनवरी को अकादमिक मामलों के डीन साक्षात्कार का आयोजन करेंगे। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षकों को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्तियां होने के बाद फरवरी माह में नए विभागों में पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

इन विभागों में पढ़ाने के लिए आवेदनकर्ताओं की शैक्षणिक योग्यता परास्नातक में 55 फीसदी अंक और सेट, नेट या जेआरएफ के साथ पीएचडी होना अनिवार्य है। सरकारी नियमों के मुताबिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच फीसदी छूट भी दी जाएगी। विवि की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने रेगुलर पीएचडी की है। उन्हीं की डिग्री मान्य होगी।
विज्ञापन

बताया गया है कि अकेडमिक रिकार्ड के मुताबिक शोध करने वालों को 50, 30 अकं टीचिंग के और 20 अंक साक्षात्कार के होंगे। दर्शनशास्त्र विभाग से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि चार लैक्चररों को अनुबंध आधार पर नियुक्त करने की मंजूरी मांगी गई है। 28 दाखिले हो चुके हैं। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार उच्च अधिकारी शिक्षकों को नियुक्त करेंगे। जनसंचार विभाग के डॉ. विनय ठुस्सू ने बताया कि चार लैक्चररों की आवश्यकता है। जनसंचार के प्रोफेशनल कोर्स के लिए 14 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed