फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जनवरी से दिसंबर तक सेवानिवृत्त होंगे पुलिस के 56 अधिकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पुलिस विभाग में 56 अधिकारी 31 जनवरी से दिसंबर माह तक सेवानिवृत्त होंगे। इस बारे में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें डीएसपी पीसीआर कमलजीत सिंह, डीएसपी गांधी नगर पुरुषोत्तम कुमार मेंगी, डीएसपी राजोरी मदन लाल, डीएसपी पांचवीं बटालियन फारूक अहमद रिशी, डीएसपी वेलफेयर पीएचक्यू इंद्रजीत सिंह, डीएसपी थन्नामंडी हमीद हुसैन, डीएसपी अजय पंजाबी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी तरह एसपी आठवीं बटालियन रवैल सिंह, एडिशनल एसपी लेह तशी फुंतसोग, डीएसपी मोहम्मद असलम मीर, डीएसपी सैय्यद नसीर, डीएसपी पीएचक्यू मोहम्मद लतीफ 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। एसपी 12वीं बटालियन फैयाज हुसैन, एसपी बिहारी लाल, डीएसपी बशीर अहमद धर, डीएसपी फिरदोस अहमद, डीएसपी जमरुद सिंह, डीएसपी अल्ताफ हुसैन, एसपी टेलीकाम मंजूर अहमद, डीएसपी टेलीकॉम अल्ताफ अहमद, डीएसपी जावेद इकबाल 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन

डीएसपी 19वीं बटालियन संतोख राज, एसपी सीआईडी प्रेम नाथ पंडिता, डीएसपी फारूक अहमद, डीएसपी बशीर अहमद, डीएसपी उधमपुर जहिद सैफ वानी, डीएसपी खुर्शीद अहमद, डीएसपी अशरफ अहमद, डीएसपी अशोक कुमार रैना, डीएसपी अख्तर अली खान 20 अप्रैल को जबकि एसपी एसटीसी तलवांग अनिल कुमार कटोच, एसएसपी नौवीं बटालियन मंजूर अहमद 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी मुस्ताक अहमद 31 अगस्त, एसएसपी 24 बटालियन अनिल कुमार, डीएसपी राजेंद्र कुमार और डीएसपी मटीन टाक 30 सितंबर को, डीएसपी अब्दुल वहिद गिरी, मोहम्मद जुबेर मिरजा, रमेश चंद्र, मंजूर अहमद 31 अक्तूबर, एसपी मुकेश कुमार 20 नवंबर जबकि एसपी मधू बंदराल, भगवान दास, नजीर अहमद, हमीद उल्लह राह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed