फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

किशोरों में अभी टीकाकरण का 50 फीसदी लक्ष्य बाकी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर के बीच टीकाकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन 15-17 आयु वर्ग में अभी 50 फीसदी लक्ष्य को पाना बाकी है। इसमें अनुमानित आबादी 833000 के मुकाबले अब तक 446105 किशोरो का टीकाकरण किया गया है। किश्तवाड़ 18 से ऊपर और किशोर वर्ग के टीकाकरण में सबसे पीछे चल रहा है। यहां अभी 19 फीसदी ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

किशोर वर्ग में जिला जम्मू में अब तक 50 फीसदी के करीब टीकाकरण हो चुका है। मंगलवार को प्रदेश में 15 से 17 आयु वर्ग में 24122 किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। इसमें जम्मू में 1864, उधमपुर में 724, राजोरी में 2617, कठुआ में 1116, पुंछ में 1148, रामबन में 471, डोडा में 851, किश्तवाड़ में 311, रियासी में 396, सांबा में 922, कुलगाम में 1148, पुलवामा में 1619, बडगाम में 3961, बारामुला में 3150, कुपवाड़ा में 1221 किशोरों को खुराक दी गई। इस बीच 60 से अधिक आयु वर्ग, चिकित्सा कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों में 10623 लोगों को एहतियाती तीसरी खुराक दी गई। अब तक सभी आयु वर्ग में प्रदेश में 19977343 लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। 18 से अधिक आयु वर्ग में किश्तवाड़ में अनुमानित आबादी पर 85.42 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण किया गया है, जबकि अन्य 19 जिलों में सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

----------
गलत टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पहचान होगी
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू कश्मीर में गलत कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों के मामलों की पहचान करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसमें देखा जाएगा कि कई लोगों को केवल एक खुराक दिए जाने के बावजूद कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। ऐसे मामलों को ढूंढकर प्रत्येक को दोनों खुराक सुनिश्चित बनाई जाएगी। इसके साथ भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया जाएगा। कोविड टीकाकरण के अभियान मोड के दौरान अंजाने में गलत प्रविष्टियों के ऐसे कई मामले कोविन पोर्टल में डेटा अपलोड में अचानक वृद्धि और सहायक कर्मचारियों द्वारा अंजाने में हुई गलतियों के कारण हुए हैं। ब्लाक सोगम, जिला कुपवाड़ा से संबंधित 51 और 49 वर्ष की आयु के दो लाभार्थियों को अंजाने में 11 सितंबर 2021 को दूसरी खुराक के साथ टीकाकरण के रूप में चिन्हित किया गया था, जबकि वास्तव में उन्हें दूसरी खुराक लगाई नहीं गई थी। ऐसे और अन्य कई मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed