फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हाईवे रात में फिर बंद, आज बारिश-बर्फबारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। चिल्ले कलां के आखिरी दौर में जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज फिर बदला है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को बादल छाए रहे। जम्मू के कई इलाके कोहरे के आगोश में रहे। मौसम में बदलाव से कई जिलों में दिन का तापमान गिरा है। पिछले दिनों खराब मौसम के बाद रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। मगरकोट, रामसू में पस्सियां गिरने से रोके गए यातायात को शाम को बहाल किया गया, लेकिन सोमवार रात 9 बजे रामबन के सेरी में पस्सियां गिरने से हाईवे फिर बंद हो गया। इससे देर रात तक बहाल करने की कोशिशें जारी थीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में दिन भर बादलों के छाने के साथ ओस पड़ती रही। इससे ठंड में वृद्धि हुई है। सर्दी का बाजारों पर भी असर दिख रहा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री गिरकर 10.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.4, बटोत में 5.1, कटड़ा में 7.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.0, पहलगाम में माइनस 3.6 और गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में दिन का पारा माइनस 0.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 5.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed