फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सरकारी नौकरी के लिए खिलाड़ी 7 फरवरी तक करें आवदेन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए योग्य खिलाड़ियों से आवदेन मांगे हैं। 7 फरवरी तक एमए स्टेडियम जम्मू और बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव कार्यालय में आवदेन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने 2014 से 2021 तक अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। छह जनवरी को प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी में नियुक्ति के नियम जारी किए हैं। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को अब राजपत्रित और गैर-राजपत्रित पदों पर नियुक्त किया जाएगा। सरकार ने 44 खेल तय किए हैं। इनमें पदक जीतने वाले 30 खिलाड़ियों को हर वर्ष नौकरी मिलेगी। इसमें पांच राजपत्रित और 25 गैर- राजपत्रित पद शामिल हैं। युवा सेवा और खेल विभाग ने अधिसूचना जारी कर योग्य खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नियम 1998 को खत्म कर दिया है। वर्ष 2014-21 तक ऐसे खिलाड़ी जिन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी नियुक्ति नियम के तहत आवेदन करने का मौका नहीं मिला था उन्हें सिर्फ एक बार 2022 में आवेदन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed