फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

गैर हाजिर रहने पर जूनियर इंजीनियर बर्खास्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पिछले 13 साल से अनधिकृत तौर पर गैर हाजिर रहने पर कश्मीर के स्टोर खरीद विभाग के निदेशालय में तैनात जूनियर इंजीनियर शब्बीर भट को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को सरकारी आदेश जारी किया। शब्बीर अहमद भट 20 ने मार्च 2007 को श्रीनगर के चीफ इंजीनियर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में ड्यूटी ज्वाइन की थी। 11 जुलाई 2007 को उनका स्टोर खरीद विभाग पांपोर में तबादला किया गया। यहां पर 31 मार्च 2008 तक उन्होंने सेवाएं दीं। एक अप्रैल 2008 से लेकर अब तक वह अनाधिकृत तौर पर गैर हाजिरी चल रहे थे। 2011 में शब्बीर अहमद भट ने सेवा ज्वाइन करने के बजाए स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी पर लौटने से असमर्थता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed