{"_id":"61ce14b854d86d2b1b35ee79","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2509175173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूृ-कश्मीर में 32 खेलो इंडिया सेंटर शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूृ-कश्मीर में 32 खेलो इंडिया सेंटर शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण मिलेगा। प्रदेश में बनने वाले 40 में से 32 खेलो इंडिया सेंटर शुरू हो चुके हैं, जबकि 5 सेंटरों को शुरू करने की अधिसूचना जारी की गई है। सेंटर शुरू होने से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच और पूर्व खिलाड़ियों से प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रूप में तैयार हो सकेंगे।
केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से प्रदेश में इन सेंटरों को शुरू किया जा रहा है। इसमें हर जिलें में दो-दो सेंटर खुलेंगे। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से इन सेंटर को स्थापित किया जा रहा है। अभी तक शुरू हुए 32 खेलो इंडिया सेंटरों में भूतपूर्व खेल चैंपियनों को नियुक्त किया गया है। इससे खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण मिलेेगा। प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत जिला स्तर पर सेंटर खोले जा रहे हैं। इन सेंटरों में खिलाड़ियों को बेहतर खेल उपकरण के साथ अनुभवी प्रशिक्षक मिल रहे हैं।
---
जम्मू जिलें में दो सेंटर हुए शुरू
जम्मू जिले में बैडमिंटन और वुशू का एक-एक सेंटर शुरू हो गया है। ओल्ड इंडोर हॉल एमए स्टेडियम में बैडमिंटन और इंडोर स्पोर्ट्स हॉल भगवती नगर में वुशू का सेंटर है। वहीं श्रीनगर में मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर गिंदुन राजबाग में बास्केटबॉल और इंडोर स्पोर्ट्स हॉल पोलो ग्राउंड में ताइक्वांडो का सेंटर बनेगा। पुंछ में बॉक्सिंग और हॉकी के सेंटर बनाए जाएंगे। श्रीनगर में बास्केटबॉल-ताइक्वांडो, बडगाम में पैनकाक सिलाट-फुटबॉल, गांदरबल में जूडो-फुटबॉल, बारामुला में वॉलीबाल-हैंडबॉल, बांदीपोरा में कबड्डी-रग्बी, अनंतनाग में रेसलिंग-फुटबॉल, कुलगाम में कराटे-खो-खो, पुलवामा में थांग ता-कोर्फबॉल, शोपियां में वुशू और कुपवाड़ा में वुशू-हॉकी, जम्मू में बैडमिंटन-वुशू, सांबा में टेबल टेनिस-कोर्फबॉल, कठुआ में जूडो-हॉकी, उधमपुर में टेबल टेनिस-फुटबॉल, रियासी में रेसलिंग-फुटबॉल, डोडा में कबड्डी-फुटबॉल, किश्तवाड़ में योग-खो-खो, रामबन में ताइक्वांडो-वालीबॉल, राजोरी में बॉक्सिंग-वॉलीबाल, पुंछ में बॉक्सिंग-हॉकी के सेंटर शुरू हो गए हैं।