{"_id":"61ca1e284ddb8b2a995fb183","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2507068102","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिमची, हरि निवास, बाहुफोर्ट, पटनीटॉप वैष्णो देवी में भी फिल्म पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिमची, हरि निवास, बाहुफोर्ट, पटनीटॉप वैष्णो देवी में भी फिल्म पर्यटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग के लिए बीस स्थानों पर सरकार फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देगी। जम्मू-कश्मीर रियल एस्टेट सम्मेलन में आधिकारिक रूप से दस्तावेज जारी कर दिया गया।
उधमपुर जिले के पुरातत्च महत्व के स्थल क्रिमची को इसमें शामिल किया गया है। क्रिमची का इतिहास महाभारत काल जुड़ा हुआ है। यहां पर पांडव मंदिर आकर्षण का केंद्र है। जम्मू जिले में बाहु फोर्ट और हरि निवास पैलेस, रामबन जिले के पटनीटॉप और रियासी जिले में वैष्णो देवी धाम को फिल्म पर्यटन स्थल घोषित किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में सौंदर्य, धार्मिक आस्था और पुरातत्व महत्व के बीस स्थानों में कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, हरिपर्वत किला, परी महल, वांगत, मार्तंड, सिल्क रूट, शंकराचार्य मंदिर, जामा मस्जिद, हजरतबल, गोल्फ कोर्स, दरिया और झीलें, नेशनल पार्क और गार्डन शामिल हैं। फिल्मों को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा और फिल्म निर्माण में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध की व्यवस्था प्रशासन करेगा। फिल्म सिटी और टेलीविजन स्टूडियो भी तैयार किए जाएंगे।