{"_id":"61c6299a7b42f1708454abfc","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2505166117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को प्रतिदिन 3.5 लाख का रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को प्रतिदिन 3.5 लाख का रिफंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के कारण पिछले पांच दिनों से रेल यातायात प्रभावित है। पांच दिन ट्रेनें रद्द रहने से जम्मू रेलवे स्टेशन पर 18 लाख रुपये से अधिक का रिफंड यात्रियों को हो चुका है। प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से अधिक का रिफंड हो रहा है। कोविड के कारण पहले ही एक साल तक रेल यातायात ठप था। कुछ समय से रेलवे ने अपने परिचालन में फिर से तेजी लाई थी, लेकिन किसानों के प्रदर्शन ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
जम्मू और कटड़ा से जाने और आने वाली 16 जोड़ी ट्रेनें शुक्रवार को भी रद्द रहीं, जबकि एक दर्जन के अधिक ट्रेनों को आधे रास्ते से वापस किया गया। पांच दिनों से लगातार ट्रेनें रद्द रहने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जम्मू में फंसे बाहरी राज्यों के लोग सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए जेकेआरटीसी प्रबंधन ने अंतरराज्यीय रूट्स पर अतिरिक्त 40 बसें लगाई हैं। जम्मू से सिर्फ दिल्ली रूट पर ही प्रतिदिन से 30 से ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं, वहीं हरिद्वार के लिए चार बसों को चलाया गया है।
--
कटड़ा से अमृतसर चलाई जा रही विशेष ट्रेन
रेलवे प्रतिदिन कटड़ा-अमृतसर के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रहा है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा की यात्रा के लिए आए लोगों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इन दो जोड़ी ट्रेनों में प्रतिदिन 2 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। जब तक किसानों का प्रदर्शन खत्म नहीं होगा, ये ट्रेनें चलती रहेंगी। डीटीएम जम्मू महेश यादव ने कहा कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए दो विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
--
पांच दिनों से पार्सल ट्रेनें भी नहीं आईं
किसानों के प्रदर्शन के चलते 20 दिसंबर के बाद से प्रदेश के लिए जरूरी सामान लाने वाली पार्सल ट्रेनें भी रद्द हैं। इसके कारण प्रदेश में जरूरी सामान नहीं आ रहा है। किसानों का प्रदर्शन लंबा खिंचा तो प्रदेश में जरूरी सामान का संकट भी बढ़ सकता है।