{"_id":"61c628eaf8d1ce61b515c158","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu250516527","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में वेंटिलेटर, दवाओं व बेड की व्यवस्था करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में वेंटिलेटर, दवाओं व बेड की व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर प्रदेश में कोविड रोकथाम और प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए हें। इसके लिए अस्पतालों में पर्याप्त कोविड बेड, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य बुनियादी ढांचा तैयार रखने को कहा गया है। उन्होंने कोविड टीकाकरण के सौ फीसदी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को कोविड प्रबंधन संबंधी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार हो रहा है वहां नियंत्रण उपाय मजबूत किए जाएं।
---
सरस्वती विहार, तालाब तिल्लो में 513 सैंपल निगेटिव
ओमिक्रॉन के तीन मामले मिलने के बाद सरस्वती विहार, तालाब तिल्लो से लिए गए 516 कोविड सैंपलों में से 513 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। इसी तरह बनतालाब क्षेत्र से सीआरपीएफ बैरक से लिए गए 19 सैंपलों में सभी निगेटिव मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। इन्हीं दोनों इलाकों से ओमिक्रॉन के तीन मामले मिले थे।
---
प्रदेश में 141 नए संक्रमित
जम्मू-कश्मीर में 141 नए मामले मिले हैं। इनमें से कश्मीर संभाग से 118 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। कुल नए संक्रमित मामलों में से राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 58 मामले मिले हैं। वहीं, कुपवाड़ा से 10, गांदरबल से 10 और जम्मू से 14 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला रियासी, किश्तवाड़, सांबा, उधमपुर से कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
---
जनवरी में सौ फीसदी टीकाकरण होगा
जम्मू-कश्मीर में जनवरी के पहले सप्ताह में सौ फीसदी टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में जिला सांबा और पुंछ में सौ फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित 94 लाख आबादी को टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें मौजूदा 88 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर परिवार व स्वास्थ्य कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में लगभग सभी जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि टीकाकरण के पूरा होने पर कोविड महामारी का प्रभाव कम होगा।