फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

किसान आंदोलन : आज भी आधा दर्जन ट्रेनें नहीं चलेंगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन से जम्मू, कटड़ा, उधमपुर से जाने और आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं। लगातार तीसरे दिन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्री सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। जम्मू बस स्टैंड से दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के कारण वीरवार को 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस,12471 बांद्रा टर्मिनस- कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त रहेंगी। बुधवार को ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कोलकाता जाने वाले यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। बुधवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं, जिसमें मुख्य ट्रेनों में 19225 जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल, 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12477 जामनगर-कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस,12919 आंबेडकर नगर- कटड़ा मालवा एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

---
श्रीनगर से कल जम्मू पहुंचा था, 22 को ट्रेन थी, टिकट भी कन्फर्म था। यहां आकर पता चला कि ट्रेन रद्द है। गुजरात जाना है, वहां तो बस में भी नहीं जा सकते। पूछताछ केंद्र से पता चला कि शुक्रवार को ट्रेन चल सकती है। अब दो दिन जम्मू में गुजारने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलाम रामबाणी, यात्री
--
बिहार जाना था, ट्रेन का टिकट कन्फर्म था, यहां आकर पता चला कि ट्रेन ही रद्द है। अब बहुत परेशानी है, ठंड में कहां रहें, परिवार के सदस्य भी साथ हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन में वेटिंग हॉल में भी नहीं बैठने देती है। ठंड में कहां जाएं, कोई सुनने वाला नहीं है।
-आशीष कुमार यात्री
---
कल श्रीनगर से आया था, बिहार जाना है। ट्रेन रद्द होने से परेशानी काफी बढ़ गई है। रात कहां गुजारनी है, इसकी चिंता है। पुलिस प्लेटफार्म पर भी बैठने नहीं दे रही है। परिवार के साथ कहां जाएं, कोई पता नहीं है। रेलवे पूछताछ केंद्र से भी जानकारी नहीं मिलती है। बहुत परेशानी है
-शहनवाज, यात्री
---
जेकेआरटीसी ने दिल्ली के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाईं
ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंच रहे
जम्मू। ट्रेनें रद्द होने के कारण लोग सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। जम्मू बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। इसके चलते जेकेआरटीसी प्रबंधन ने दिल्ली के लिए 15 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। हालांकि बस स्टैंड पर यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है। जेकेआरटीसी काउंटर पर यात्रियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। कई-कई घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद यात्रियों को टिकट मिल रहा है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ है। यात्रियों का कहना है कि अव्यवस्था है, बस टिकट नहीं मिल रही है। टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी कहते हैं कि हमारे पास बसें नहीं हैं। बस होगी तो टिकट मिलेगा। बिहार जाने वाले यात्री सलमान ने कहा कि मेरी ट्रेन रद्द हो गई है। बस से दिल्ली तक जाना है, वहां से आगे का सफर ट्रेन से करना है। पर अभी तो बस ही नहीं मिल रही है। टिकट काउंटर से टिकट नहीं मिल रही है, बड़ी परेशानी है। जेकेआरटीसी के अंतरराज्यीय रूट के मैनेजर तेजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हमने 15 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। मंगलवार रात नौ बजे इन बसों को दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली से बस के वापस आते ही उसे दोबारा भेजा जा रहा है, ताकि लोगों की परेशानी को कम किया जा सके।
कटड़ा से दो विशेष ट्रेनें अमृतसर के लिए रवाना
धर्मनगरी में फंसे लोगों के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई
कटड़ा। रेलवे प्रशासन ने कटड़ा में फंसे यात्रियों के लिए श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए विशेष दो रेलगाड़ियों को रवाना किया गया। वहीं यात्रियों के फंसे होने के कारण रेलवे स्टेशन पर मदद के लिए समाज सेवक सोनू ठाकुर सहित अन्य लोग सामने आए। उन्होंने सुबह-शाम और रात्रि भोजन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई।

उन्होंने बताया कि जव तक कटड़ा रेलवे स्टेशन से सभी ट्रेनें का आगमन और प्रस्थान शुरू नहीं हो जाता, तब तक वह यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर लंगर का आयोजन जारी रखेंगे। उधर, ट्रेने रद्द होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। मध्यम वर्ग के यात्री घरों तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। जम्मू के लिए बस में बैठने का इंतजाम करना पड़ रहा है। कई लोग तो सुबह ही बस स्टैंड पर आकर बैठ जाते हैं और गाड़ी का इंतजार करते रहते हैं। वर्तमान में बस ही यात्रियों के लिए विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed