{"_id":"61c397c7d5fb354e8b5bc604","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu250376314","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां और पीडीपी जम्मू-कश्मीर के लोगों के दुश्मन : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां और पीडीपी जम्मू-कश्मीर के लोगों के दुश्मन : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नेकां, पीडीपी और कांग्रेस प्रस्ताव का विरोध कर जम्मू कश्मीर के लोगों से दुश्मन जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में रवींद्र रैना ने कहा कि परिसीमन आयोग ने जम्मू संभाग में छह सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव देकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति की सीटें आरक्षित करने के अलावा कश्मीर के दूरदराज के पहाड़ी जिले कुपवाड़ा में भी विधानसभा की एक सीट बढ़ाने का प्रसताव पेश किया है जोकि ऐतिहासिक हैं।
उन्होंने कहा, परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के तहत जम्मू संभाग में 43 और कश्मीर संभाग में 47 विधानसभा की सीटें रहेंगी जोकि दोनों संभागों के साथ न्याय को दर्शाता है।
विज्ञापन
उन्होंने गुपकार गठबंधन में शामिल दलों और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट का विरोध कर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों से बातचीत कर अंतरिम रिपोर्ट तैयार की है।
रैना ने कहा, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में प्रदर्शन करने की घोषणा कर गुपकार गठबंधन का जन विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा, नेकां, पीडीपी और कांग्रेस पिछले सात दशक तक जम्मू-कश्मीर में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पहाड़ी लोगों के साथ भेदभाव करती रही है। परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में इन सभी वर्गों के साथ न्याय हुआ है।
उन्होंने कहा, भाजपा की जन हित में सियासत पर प्रदेश की जनता का विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शक्ति परिहार, महासचिव विबोध गुप्ता, डॉ. डीके मनेयाल और मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी भी मौजूद रहे।