फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

ज्वाइंट वेंचर पर रोक, बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए कमेटी बनेगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। सरकार और कर्मियों के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते पर कर्मियों ने संतोष व्यक्त किया है और यकीन दिखाया है कि उनकी मांगों पर निश्चित तौर पर अमल होगा। बिजली विभाग की इंजीनियर फेडरेशन के अध्यक्ष सचिन टिक्कू का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। वह लोग दोबारा इस तरह के हालात नहीं चाहते। सबसे बड़ा मुद्दा जेकेपीटीसीएल और पीजीसीआईएल की संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) कंपनी का था, जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। बाकी के मामले हैं, जो समय समय पर हल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लिखित समझौते में सरकार ने जेकेपीटीसीएल और पीजीसीआईएल की संयुक्त उद्यम कंपनी के प्रस्तावित गठन पर रोक लगा दी है। एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें बिजली कर्मचारी और इंजीनियर समन्वय समिति (जेकेपीईईसीसी) जो बिजली क्षेत्र में सुधारों के संबंध में सिफारिशें करेगी। वेतन घटक के मुद्दे की गारंटी दी गई है और इसके समय पर संवितरण के साथ-साथ इंजीनियरों के नियमितीकरण और दैनिक वेतन भोगियों के डीपीसी को भी समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। इसके अलावा सीवीपीपीपीएल में प्रतिनियुक्ति पर जेकेपीडीडी के कर्मचारियों की सेवा शर्तों की भी समीक्षा की जाएगी और उनकी जांच की जाएगी। इसके अलावा सीवीपीपीपीएल में प्रतिनियुक्ति पर जेकेपीडीडी के कर्मचारियों की सेवा शर्तों की भी समीक्षा की जाएगी और उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सबका एक साथ आना सरकार को संदेश
टिक्कू का कहना है कि पहली बार हुआ है कि यहां इंजीनियर से लेकर नीड बेस कर्मी तक एक साथ एक मंच पर आए हैं। इससे सरकार को संदेश दिया गया है कि कर्मियों के मामलों को दबाकर नहीं रखा जा सकता। हमें यकीन है कि वेतन विसंगतियां समय-समय पर दूर होंगी। डीपीसी होने में वक्त लगता है, इसमें भी पूरा समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी मुद्दे वक्त वक्त पर हल होंगे
कर्मियों की मांगों पर विचार विमर्श करने के बाद ही समझौता किया गया है। इसमें कुछ वक्त लगेगा और समय समय पर एक-एक मांग को हल किया जाएगा।
-शिव अनंत पाल, एमडी, जेपीडीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed