फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों को खारिज करें: आजाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों को खारिज करने का लोगों का आह्वान किया। कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूरा देश पिछले सात वर्षों में आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

डोडा के गंदोह भलेसा में आयोजित सभा में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोगों के साथ धर्म या पार्टी की मान्यता के आधार पर व्यवहार करते हैं और समान रूप से न्याय प्रदान करने में असमर्थ हैं, उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भारत वैसा नहीं रहा जैसा सात साल पहले था। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर भी वैसा नहीं रहा जैसा कोई तीन या चार साल पहले था। हम काफ ी बदलाव देख रहे हैं। हम पीछे की ओर जा रहे हैं। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि देश भर में लोग बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी के कारण पीड़ित हैं। हमने धर्म और समुदाय के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया और उनकी पार्टी की संबद्धता पर विचार किए बिना सभी के लिए काम किया। हम चाहते हैं कि यह देश और जम्मू-कश्मीर स्वर्ग बने लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो इस क्षेत्र को नर्क में बदलना चाहते हैं। यह मानवता के खिलाफ है।
विज्ञापन

राज्य सरकार को लिया आड़े हाथों
राज्य की जमीन पर कब्जा करने के बहाने पिछले सात दशकों से उनके कब्जे वाले लोगों से जमीन छीनने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार काला चश्मा पहन रही है और लोगों को गरीबी की ओर धकेल रही है। उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल करने और जल्द चुनाव करने की मांग को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed