{"_id":"6192c298a35934263161aa0f","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu247911158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख गए 44 अधिकारी-कर्मचारी वापस बुलाए गए, तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख गए 44 अधिकारी-कर्मचारी वापस बुलाए गए, तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश
Tue, 16 Nov 2021 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:57 AM IST
सार
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में लद्दाख में डेपोटेशन पर कार्यरत 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्त विभाग जम्मू-कश्मीरमें रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
लद्दाख
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में डेपोटेशन पर भेजे गए 44 अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में वापस बुला लिया गया है। इसमें इंचार्ज स्टैटिस्टकल अधिकारी, स्टेट टैक्सेस अधिकारी, एक्साइज टैक्सेस अधिकारी, इंस्पेक्टर, एक्साइज गार्ड, सीएओ, एफए/सीएओ, एएओ, एओ, इंचार्ज एसटीओ, ईटीओ, गार्ड, अकाउंटेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेश में लद्दाख में डेपोटेशन पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्त विभाग जम्मू-कश्मीरमें रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसी तरह वित्त विभाग से डेपोटेशन पर भेजे गए 22 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सामान्य प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन