{"_id":"614ce6698ebc3efac40137d0","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2442936185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में पर्यटन विकास के लिए दिल्ली की कंपनी को बनाया सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में पर्यटन विकास के लिए दिल्ली की कंपनी को बनाया सलाहकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग में पर्यटन बढ़ाने के लिए दिल्ली की कंपनी रुद्राभिषेक एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईपीएल) को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
सरकार ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए थीम-आधारित और सर्किट-आधारित पर्यटन को विकसित करने की दृष्टि से क्षमताओं का दोहन करने के लिए यह कदम उठाया है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू पर्यटन निदेशालय ने आरईपीएल को जम्मू क्षेत्र में पर्यटन परियोजनाओं के विकास के लिए तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया है। विकसित की जा रही पर्यटन परियोजनाओं में विभिन्न प्रकार की पर्यटन गतिविधियां जैसे पर्वतारोहण, साहसिक खेल, विरासत, पर्यावरण-पर्यटन और तीर्थ पर्यटन शामिल हैं।
कंपनी के एवीपी-प्लानिंग प्रभाकर कुमार के अनुसार, आरईपीएल पर्यटन परियोजनाओं की सूची की पहचान करते हुए उपयुक्त निर्माण विधियों और विशिष्टताओं को विकसित करने के लिए स्थानीय वास्तुशिल्प शैली, निर्माण तकनीकों और सामग्रियों का दस्तावेजीकरण करेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि सरकार संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटी है। जम्मू जिले में भी बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं। बावे से महामाया मंदिर तक रोपवे सेवा शुरू की जा चुकी है। शहर में पिछले दिनों म्यूजिकल फाउंटेन बनाने की घोषणा की गई थी। इसी तरह पुरमंडल में ऐतिहासिक मंदिरों तक पर्यटकों की पहुंच बनाने के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।