फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में 671 नए संक्रमित, आठ मरीजों की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 671 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें जम्मू संभाग से 226 व कश्मीर से 447 मामले सामने आए हैं। आठ मरीजों की मौत हुई हैं। जम्मू संभाग में चार व कश्मीर में भी चार मरीजों ने दम तोड़ा। हालांकि 1171 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 10094 रह गई है।
विज्ञापन

जीएमसी डोडा में दो, जीएमसी राजोरी में एक, अमनदीप अस्पताल पठानकोट में एक मरीज की मौत हुई है। एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दो, जिला अस्पताल गांदरबल में एक व कुलगाम जिला अस्पताल में एक मरीज की जान गई। नए मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले 53, उधमपुर में 11, राजोरी में 24, डोडा में 46, कठुआ में 12, सांबा में दो, किश्तवाड़ में 20, पुंछ में 16, रामबन में 36, रियासी में छह नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं कश्मीर के श्रीनगर जिले में 133, बारामुला में 66, बडगाम में 60, पुलवामा में 34, कुपवाड़ा में 42, अनंतनाग में 24, बांदीपोरा में 33, गांदरबल में 20, कुलगाम में 29 व शोपिया में चार नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 310688 पहुंच गया है। 296360 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 10094 रह गई है। जम्मू संभाग में 3543 व कश्मीर संभाग में 6551 सक्रिय मरीज हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 4234 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed