फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

इस साल सामान्य मानसून की संभावना

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। इस साल सामान्य से 17-18 दिन पहले जम्मू कश्मीर में पहुंचे मानसून ने अच्छे संकेत दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल जम्मू-कश्मीर में मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू और कश्मीर में कृषि के साथ बागवानी को लाभ मिलेगा। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में मानसून अधिक देर तक सक्रिय नहीं रहा है, लेकिन इस बार पहले ही बारिश से बिजली क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार अभी तक मानसून के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर में सामान्य मानसून होने की संभावना है, हालांकि जुलाई में मौसम भविष्यवाणी में बदलाव भी हो सकता है, लेकिन अभी तक सामान्य बारिश हो रही है। इस बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 से 16 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ हो गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 34.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 27.4, बटोत में 27.1, कटड़ा में 30.5, भद्रवाह में 27.4, लेह में 21.3 और कारगिल में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed