{"_id":"60b547838ebc3e6e7e6472c9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu236376648","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में खूब उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीददारी्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में खूब उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीददारी्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद सोमवार को बाजारों में खूब चहल पहल रही। हालांकि सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें रोटेशन में खुलीं। बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने में लगे रहे। लोगों ने मास्क तो पहने हुए थे, लेकिन कई जगह सामाजिक दूरी की अनदेखी भी की गई। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग एक माह से घरों में ही कैद थे। पाबंदियों के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
कर्फ्यू में ढील के बाद सोमवार को पुराने शहर में ज्यादा चहल-पहल रही। रघुनाथ मंदिर बाजार में भी सोमवार को रौनक लौट आई। पूर्ण कोरोना कर्फ्यू के दौरान पहले यहां पर सन्नाटा छाया हुआ था। इसी तरह डोगरा बाजार, केनाल रोड, गांधी नगर, शास्त्री नगर के बाजारों में भी भीड़ रही। शाम पांच बजे तक रोटेशन में दुकानें खुलने से दुकानदार भी खुश दिखे। ग्राहकों को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान थी। काफी समय से दुकानें बंद रहने से वे मायूस थे। कारोबार में उन्हें घाटा हो रहा था।
बाजार ऐसे ही खुले रहने चाहिएं : सुदेश
रघुनाथ बाजार में मुटठी के रहने वाले सुदेश भी जरूरत का सामान खरीदने पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि काफी समय के बाद बाजारों में चहल पहल देखकर अच्छा लग रहा है। कोरोना कर्फ्यू के कारण घरों से नहीं निकल पा रहे थे। ऐसे में घर में जरूरत का काफी सामान खत्म हो गया था। अब बाजार खुले हैं तो खरीदारी करने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार ऐसे ही खुले रहने चाहिएं। इससे आम जरूरत की चीजें मिलने से लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
बाजार बंद होने से आ रही थी दिक्कत : हंसराज
सतवारी के हंस राज ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान काफी परेशानी आई। आम जरूरत का सामान नहीं मिल रहा था। बिना कारण बाहर निकलने वालों के पुलिस चालान काट रही थी। अब बाजार खुले हैं तो सामान मिल सकेगा। बाजार बंद न किए जाएं। इससे दिककत हो जाती है। किराना और दूध तो मिलता रहा, मगर अन्य चीजें नहीं मिल पाईं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजारों में आएं, लेकिन सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है।
पुलिस की बाजारों पर नजर, दुकानदारों और लोगों को किया जागरूक
बिना मास्क पक़ड़े कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा, बिना कारण घूमने वालों के चालान
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद सोमवार को रोटेशन में बाजार खुले तो पुलिस भी दिन भर निगरानी करती रही। हालांकि सभी दुकानें रोस्टर के मुताबिक ही खुली मिलीं। एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को जागरूक भी किया। कहा, दुकानों पर भीड़ न जमा होने दें। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। लोगों से भी कहा, बिना मतलब बाजारों में न आएं।
इसके अलावा पुलिस ने विशेष नाके लगाकर वाहनों की भी चेकिंग की। कई लोग बिना मास्क के पकड़े गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कई लोगों का बिना कारण घूमने पर चालान भी किया गया। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रख रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम करने की कोशिश की गई है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया है।
नहीं खुली शराब की दुकानें, 228 में से 30 को लाइसेंस
जम्मू। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत सोमवार को शराब की दुकानें खुलनी थीं, लेकिन नहीं खुलीं। सूत्रों का कहना है कि लाइसेंस जारी न होने से दुकानें नहीं खुलीं। 228 दुकानों को लाइसेंस जारी होने हैं, लेकिन 28 से 30 दुकानों को ही लाइसेंस जारी हो पाए हैं। अधिकतर दुकानों को लाइसेंस देने में समस्या आ रही है। नई लोकेशन पर दुकानें खुलने का विरोध हो रहा है। जिसकी वजह से ऐसा नहीं हुआ।
वाइन ट्रेड एसोसिएशन के चेयरमैन चरनजीत सिंह का कहना है कि दुकानों के लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं। अगर सरकार 228 में से सिर्फ 30 दुकानें खोलती है तो इससे दुकानों पर भीड़ जमा होगी और इससे संक्रमण फैलेगा। लिहाजा सारी दुकानों को लाइसेंस दिया जाए और एक साथ खोली जाएं।