फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एक माह में 5 हजार फेस मास्क बनाकर लोगों में बांटे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोरोना की दूसरी लहर में महिलाएं, पुरुष, एनजीओ व स्वयं सेवी संस्थाएं लोगों की मदद कर रही हैं। इसी कड़ी में जम्मू के केनाल रोड स्थित लाजपत नगर की अंजू डोगरा फेस मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क बांट रही है। अंजू स्वयं जरूरतमंद के बीच पहुंचने के साथ एनजीओ की मदद से फेस मास्क लोगों तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के एक महीने की अवधि में पांच हजार से अधिक फेस मास्क बांट दिए हैं।
विज्ञापन

अंजू डोगरा ने कहा कि पिछले वर्ष लॉकडाउन में 20 हजार से अधिक फेस मास्क बांटे थे, उस समय उनके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। इस बार लॉकडाउन में अकेले ही फेस मास्क बना रही हैं। जब लोगों को पता चला कि मैं फेस मास्क बनाती हूं तो मुझे कपड़े की मदद भी मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण और फेस मास्क का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि घर के नियमित कामकाज के साथ-साथ फेस मास्क भी बनाती हूं। इसमें परिवार सदस्य भी सहयोग करते हैं। कई एजनीओ मुझसे संपर्क करते हैं और फिर उनकी मांग के हिसाब फेस मास्क उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed