{"_id":"609063e58ebc3e8d3071c1e4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu234646856","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह खरीददारी के लिए निकले लोग, 10 बजे के बाद पसर गया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह खरीददारी के लिए निकले लोग, 10 बजे के बाद पसर गया सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन चौथे दिन भी सख्ती से लागू रहा। सुबह के समय जरूरी चीजों की दुकानें खुलीं तो गलियों में हलचल तेज हुई, लोगों ने जरूरत की चीजें खरीदीं। दस बजे के बाद फिर से गलियों में सन्नाटा पसर गया। यही हाल शहर की मुख्य सड़कों का रहा। इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखे। बस स्टैंड भी पूरी तरह से खाली रहा।
देर शाम फिर से लोग घरों से रोजमर्रा के काम के लिए निकले। आठ बजे के बाद शहर में सड़कें सुनसान हो गईं। वहीं, पुलिस ने जगह-जगह तारबंदी भी कर ररखी थी। बिना जरूरी काम के किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। बिना कारण आने वाले लोगों को वापस भेजा गया है। सुबह के वक्त बिक्रम चौक पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान पुलिस वाले लोगों से बाहर आने का कारण पूछते दिखाई दिए। काफी देर तक वाहनों को खड़ा रखा गया। इसके बाद जाने की अनुमति दी गई। दोपहिया वाहन चालकों से भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाया गया। शहर के व्यस्त चौक महेशपुरा चौक, ज्यूल चौक, गांधी नगर, फ्लाईओवर, पुराना शहर में सड़कें सुनसान रहीं। यहां पर पुलिस बल ज्यादा संख्या में तैनात रहा है।
काम की तलाश में निकले ऑटो चालक, मजदूर
घर का खर्च चलाने के लिए ऑटो चालक और मजदूर घरों से काम की तलाश में निकले। ऑटो चालक संदीप ने बताया कि तीन दिन से दिहाड़ी नहीं लगी है। केसी चौक मे ऑटो पार्क करते हैं। एक या दो सवारियां मिल जाएं तो रोटी का जुगाड़ हो जाएगा। मजदूर अर्जुन सिंह ने बताया कि वह कुली का काम करता है, लेकिन काम नहीं मिल रहा है। क्वार्टर का किराया अदा करना है। ऐसे में सब्जी मंडी काम की तलाश के लिए जा रहा हूं। काम मिल जाएगा तो रोटी का जुगाड़ हो जाएगा।