फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सेवा भारती ने कश्मीर में भी टीकाकरण जागरूकता अभियान शुरू किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सेवा भारती जम्मू-कश्मीर ने जम्मू संभाग के बाद कश्मीर में भी टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है। उपायुक्त श्रीनगर मोहम्मद एजाज असद ने अपने आवास से एंबुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। एंबुलेंस वैन के जरिये सेवा भारती कोरोना से बचाव और और टीकाकरण के लिए जागरूक करेगी। लोगों का पंजीकरण करवाएगी। पिछले साल भी लॉकडाउन में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर जम्मू-कश्मीर में राहत कार्य चलाए थे।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान 18 वर्ष और उससे अधिक के नागरिकों के पंजीकरण की विस्तृत प्रक्रिया को ऑडियो-विजुअल संदेश और मुद्रित सामग्री के माध्यम से समझाया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षात्मक उपकरण, फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर और जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर भी जारी
सेवा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. फारूक, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गुज्जर ने कहा कि सेवा भारती के सदस्य घाटी में समाज की सेवा के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए सेवा भारती ने कश्मीर में भी हेल्पलाइन शुरू की है और कोई भी जरूरतमंद किसी भी समय मोबाइल नंबर 9419059258 पर संपर्क कर सकता है। सेवा भारती उसकी हर प्रकार से मदद करेगी। उन्होंने बताया कि सेवा भारती के सदस्य कश्मीर में इस कोविड-19 के दौरान समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed