{"_id":"607c93938ebc3e59220c6e14","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu233743336","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपदा विभाग के सचिव के घर के बाहर पैंथर्स का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपदा विभाग के सचिव के घर के बाहर पैंथर्स का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पैंथर्स पार्टी ने रविवार को गांधीनगर स्थित संपदा विभाग के सचिव के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा सरकारी बंगलों पर अनधिकृत कब्जों को हटाने की मांग की। यही नहीं निवास के बाहरी दीवारों पर नोटिस चिपका दिए और कब्जेदारों से सरकारी बंगले खाली करवाने को कहा। पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के संरक्षण के कारण संपदा विभाग भाजपा नेताओं से सरकारी बंगले खाली नहीं करवा रहा है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के लोग गैरकानूनी रूप से करदाताओं के पैसे को लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि संपदा विभाग ने विपक्ष के नेताओं से जबरन सरकारी बंगले खाली करवाए थे।
चीफ जस्टिस ने पत्नी के साथ रघुनाथ मंदिर में टेका माथा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्थल रविवार को पत्नी के साथ रघुनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने रघुनाथ जी मंदिर के मुख्य गर्भगृह में विशेष पूजा भी की। इस दौरान धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मंदिरों के मामलों की देख-रेख कर रहे धर्मार्थ ट्रस्ट के कामकाज के बारे में भी बताया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की।