फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

नई आबकारी नीति से 30 हजार से अधिक लोग होंगे प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से स्थानीय शराब व्यापारियों के मुद्दों पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति से मौजूदा शराब व्यापारियों की आजीविका बंद हो जाएगी। इस व्यवसाय से जुड़े 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक में प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह से फोन पर शराब व्यापारियों के मुद्दों को लेकर बात हुई है। नई आबकारी नीति से उनकी आजीविका दांव पर लगी हुई है। इससे उनके साथ उनके परिवार वाले प्रभावित हो जाएंगे। इसके लिए केंद्र और प्रदेश प्रशासन को उचित समाधान निकालना चाहिए। इस कारोबार से हजारों श्रमिक भी जुड़े हुए हैं, जिससे वे बेरोजगार हो सकते हैं। इस व्यवसाय से जुड़े 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित होंगे। कई कारोबारी सड़कों पर आ जाएंगे। इन कारोबारियों पर बैंकों सहित अन्य लाखों रुपये की देनदारी बकाया है, जिसे वे कैसे चुका पाएंगे। इस पर डॉ. जितेंद्र ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित कार्यालय से बात करेंगे कि नई आबकारी नीति से मौजूदा व्यापारी प्रभावित न हो। इससे पहले जगदीश जसरोटिया चेयरमैन व बलदेव खुल्लर पूर्व चेयरमैन जम्मू वाइन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने फेडरेशन कार्यालय का दौरा कर अपनी बात रखी। इस दौरान अनिल गुप्ता वरिष्ठ उपप्रधान चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और सचिव राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। खुल्लर ने कहा कि अनुच्छेद 370 से पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के एक होने से एक आबकारी नीति थी। इसके बाद दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए, लेकिन लद्दाख में पुरानी आबकारी व्यवस्था को बहाल रखा गया है। हमारे लाइसेंस 2023 कर वैध हैं। सरकार को कम से कम नई आबकारी नीति लाने के लिए दो साल का समय देना चाहिए। कई शराब व्यापारियों ने बैंकों से लाखों रुपये का ऋण ले रखा है। इस दौरान फेडरेशन से मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed