{"_id":"607603ce8ebc3ee6487f1800","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu233417037","type":"story","status":"publish","title_hn":"156 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
156 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। दोमाना पुलिस की एक टीम ने उदयवाला में नाका लगाकर शक के आधार पर व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान तीन लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो तलाशी में 156 नशीले इंजेक्शन मिले। आरोपी की पहचान अभिलाष कौल निवासी हजूरी बाग तालाब तिल्लो, कुणाल मन्हास निवासी टाली मोड़ न्यू प्लॉट जम्मू, अक्षय शर्मा निवासी लोअर मुट्ठी के रूप में हुई है। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
राख बारन में छापा, 45 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार
दोमाना। घरोटा पुलिस थाने के अंतर्गत राख बारन क्षेत्र में देसी लाहन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राख बारन क्षेत्र में देसी लाहन बनाई जाती है। इस सूचना पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 40 लीटर कच्ची लाहन और 5 लीटर तैयार लाहन बरामद हुई। घरोटा थाना प्रभारी ख्याति मान खजूरिया ने बताया कि आरोपी की पहचान उमिंद सिंह निवासी बोथिया जिला जहांगीर चंपा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जो अभी भलवाल के राख बारन में रहता है। आरोपी घर पर ही शराब बेचता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।