फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू बंद बुला सकती है वाइन ट्रेड एसोसिएशन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में शराब के लिए मारामारी हो रही है। नई आबकारी नीति के विरोध में शराब की दुकानें तीन के लिए बंद की गई हैं। बार में शराब लेने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। आबकारी नीति के विरोध में शराब विक्रेता आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

वाइन ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह लोग जम्मू बंद की तरफ भी जाएंगे। वहीं मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसकी वजह से सोमवार को शहर के तमाम बार के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जिनको नियंत्रित करने के लिए बार के बाहर पुलिस को तैनात करना पड़ा। शाम होते होते कई बार बंद हो गए और कइयों में कुछ ब्रांड की शराब ही बची। होटल एवं बार एसोसिएशन के प्रधान प्रहलाद सिंह का कहना है कि काफी ब्रांड की शराब का एमआरपी जारी नहीं हुआ है। कुछ ब्रांड ही बेचे जा रहे हैं। शराब की दुकानें बंद हैं तो इस वजह से बार में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

शराब की ब्लैक मार्केटिंग
शराब की दुकानें बंद होने और बार में भीड़ की वजह से शराब की जमकर ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। 600 रुपये में आने वाली बोतल 2 हजार रुपये तक बेची जा रही है। सबसे ज्यादा ब्लैक मार्केटिंग देशी शराब की बिक्री में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed