फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अब पुलिस कराएगी सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोरोना संक्रमण के बीच बाजारों में बढ़ रही भीड़ और लोगों की बेपरवाही ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोग न तो मास्क पहन रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। अब लोगों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाने के लिए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। ये पुलिस कर्मी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू के दौरान भी गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि शहर में अतिरिक्त पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया है, ताकि कोरोना एसओपी का प्रभावी तरीके से पालन हो सके। ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस मिलकर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई तेज करेगी। उन्होंने कहा कि बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर दुकानदारों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं कि वह दुकानों में रोटेशन में कर्मियों को रखें और उपभोक्ताओं को भी बारी बारी दुकान में आने दें। अगर ऐसा नहीं होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रात के समय होटल रेस्तरां आदि जगहों पर पार्टियां न हों, इसके लिए संबंधित थानेदारों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में निजी तौर पर पुुलिस टीम के साथ गश्त करेंगे, ताकि कहीं पर कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन न हो। मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी और सब इंस्पेक्टरों एवं सहायक सब इंस्पेक्टरो को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed