{"_id":"605e460d8ebc3e591e5b7269","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2322120129","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं-10वीं के छात्रों को एक्टिविटी बेस असेसमेट के मिलेंगे 20 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं-10वीं के छात्रों को एक्टिविटी बेस असेसमेट के मिलेंगे 20 अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सत्र से नए पैटर्न पर पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। यह पैट्रन 9वीं और 10वीं तक के छात्रों के लिए शुरू किया जा रहा है। इसमें छात्रों की हर विषय में 20 अंकों की एक्टिविटी बेस असेसमेंट की जाएगी। असेसमेंट के तहत हर विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके आधार पर अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में 100 में से 80 अंक के सवाल हल करने होंगे जबकि बीस अंक एक्टिविटी बेस असेसमेंट के मिलेंगे। यह फैसला कोरोना के चलते एक साल पढ़ाई प्रभावित होने के चलते लिया गया है। इससे छात्रों को परीक्षा में पास होने में मदद मिलेगी।
शिक्षा बोर्ड के अनुसार कारोना संक्रमण के दौरान छात्रों को पढ़ाई में काफी दिक्कतें पेश आईं। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं लगीं, लेकिन 2जी इंटरनेट के चलते कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी साधनों की कमी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनके लिए भी सामुदायिक कक्षाएं लगाकर कुछ हद तक पढ़ाई का नुकसान पूरा किया जा सका।
कोट
अगल सत्र से छात्रों को एक्टिविटी बेस असेसमेंट के तहत बीस अंक अलग से देने का फैसला किया है। इसके तहत विषय से संबंधित सवाल छात्रों से पूछे जाएंगे। इससे बच्चों को परीक्षा में पास होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
- बीना गुप्ता, चेयरमैन, स्कूल शिक्षा बोर्ड जेएंडके