फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,highcourt news,wooler lake

वुलर झील की समय पर सफाई हो, हटाया जाए अतिक्रमण

विज्ञापन
jammu kashmir news,highcourt news,wooler lake
जम्मू। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश पंकज मित्थल और न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी कौल ने वुलर लेक को समय पर साफ करने और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। जनहित याचिका वूलर झील के संरक्षण और प्रबंधन के संबंध में है। अदालत ने पाया कि वुलर झील में लगभग 640 कनाल पर अतिक्रमण किया गया है और इसे हटाने की आवश्यकता है। इसके अलावा यह दर्ज किया गया है कि केंद्र सरकार ने वुलर झील के संरक्षण और प्रबंधन के लिए 200 करोड़ स्वीकृत किए।
विज्ञापन

उपरोक्त के जवाब में मुख्य कार्यकारी निदेशक वूलर संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई रिपोर्ट को जमा करवाया गया। उक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि वूलर झील को पूरी तरह से भू-टैग के साथ सीमांकित किया गया है और झील की परिधि के चारों ओर कंक्रीट के सीमा स्तंभ तय किए गए हैं। इसमें आगे कहा गया है कि वर्तमान में वुलर झील का शुद्ध क्षेत्र 130 वर्ग किलोमीटर है। 642 कनाल 1 मरला भूमि (लगभग 0.3 वर्ग किमी) पर अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमित भूमि में से लगभग 261 कनाल 10 मरला को पुन: प्राप्त कर लिया गया है और प्राधिकरण 380 कनाल 11 मरला (0.19 वर्ग किमी) के शेष को पुन: प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। - जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed