{"_id":"600340848c6f92443735ce3d","slug":"jammu-kashmir-news-fake-module-of-lashkar-busted-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सोपोर में फर्जी आतंकी बनकर वसूली, इमाम समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सोपोर में फर्जी आतंकी बनकर वसूली, इमाम समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 17 Jan 2021 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में फर्जी लश्कर-ए-ताइबा मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक इमाम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये इलाके में लोगों को धमकाकर पैसे की वसूली करते थे। अब तक पुलिस को आठ लोगों से वसूली करने की जानकारी मिली है। पकड़े गए लोगों से स्टांप तथा पोस्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक पत्र मिला है जिसमें लश्कर के लिए 50 हजार रुपये देने को कहा गया है। कहा गया है कि संगठन को विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसे की जरूरत है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में कार ड्राइवर अली मोहम्मद रेशी, इमाम मुमताज अहमद वार तथा राज मिस्त्री अब्दुल कयूम गनई को गिरफ्तार किया गया। तीनों सोपोर के वारपोरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे पहले टारगेट का चुनाव करते हैं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए लश्कर के लेटरपैड पर बच्चों से पत्र भिजवाते हैं। वे केवल वारपोरा में ही नहीं बल्कि सोपोर में भी लोगों से वसूली करते हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में बी सोपोर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था जो वसूली में फर्जी एके 47 का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन