फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Daughter of daily wage laborer scored 99.8% marks in 10th board

Jammu kashmir News : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने दसवीं बोर्ड में हासिल किए 99.8% अंक

Sat, 16 Jul 2022 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 06:59 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने समर जोन में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में 80.41 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे जो पिछले वर्ष (78 प्रतिशत) की तुलना में दो फीसदी अधिक हैं।

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Daughter of daily wage laborer scored 99.8% marks in 10th board
रीतिका... - फोटो : ani

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले की रीतिका ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसके पिता राज्य के लोक निर्माण विभाग में दिहाड़ी मजदूर हैं। इसके अलावा एसपी स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के ए1 ग्रेड में 122 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जबकि ए2 ग्रेड में 78 विद्यार्थियों ने ने सफलता पाई है।

विज्ञापन


स्कूल की छात्रा इरा नाज ने सबसे ज्यादा 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। आदिल मुश्ताक, नमन प्रीत सिंह, रिदिम उदय सिंह, दिवस चौधरी और अफसाना ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल के निर्मल सिंह, नमनीत, संचिता और आयमन महीन ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन


रैना हायर सेकेंडरी स्कूल प्लौड़ा की छात्रा रुहिका शर्मा ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शिव पब्लिक स्कूल सारी रखवाल गो मन्हासा के शिक्षा चौधरी ने 484, जबकि अंजली सैनी ने 475 अंक हासिल किए हैं। श्री गुरु गोबिंद स्कूल के रौनक दीप सिंह ने 97 प्रतिशत, अंगतपाल सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेके मोनटेंसरी स्कूल तालाब तिल्लो के 17 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड में परीक्षा पास की है। स्कूल की चारु वर्मा ने 494, संध्या ने 493, आकाश महाजन ने 490 अंक हासिल किए हैं। शांति स्वरूप मेमोरियल स्कूल के अर्जुन आनंद 96.4 और ओरिएंटल अकादमी निष्ठा जैन ने 498, वनिक्षा शर्मा 492 अंक लिए हैं। स्कूल के 50 छात्रों ने ए1 ग्रेड में परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed