{"_id":"608b002a052c070b933c9e01","slug":"jammu-kashmir-news-conspiracy-to-blast-a-convoy-of-military-vehicles-on-the-highway-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर : हाईवे पर सैन्य वाहनों के काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम, सेना सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर : हाईवे पर सैन्य वाहनों के काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम, सेना सतर्क
Fri, 30 Apr 2021 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:21 AM IST
सार
- सड़क किनारे कुलगाम जिले में प्लांट आईईडी सीआरपीएफ की आरओपी ने की बरामद
- आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
आईईडी मिलने के बाद कड़ी हुई सुरक्षा...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिर सैन्य वाहनों के काफिले को उड़ाने की आतंकियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने वीरवार को नाकाम कर दिया। कुलगाम जिले के बॉर्डर पर सड़क किनारे प्लांट की गई आईईडी को सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने समय रहते खोज निकाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि वीरवार सुबह हाईवे पर निकली आरओपी को तसलू गांव के पास सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इस पर उन्होंने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि आतंकियों ने आईईडी लगा रखी है। जांच के बाद इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की कार्रवाई के चलते हाईवे पर दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि आतंकियों के खिलाफ सख्ती के बाद हमले में नाकाम रहने पर अब आतंकियों की ओर से लगातार आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले दो कोशिशों को किया था नाकाम
कश्मीर घाटी में आईईडी धमाका कर सुरक्षा बलों पर हमले की दो साजिशों को 23 अप्रैल को भी नाकाम किया गया था। आतंकियों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर आईईडी प्लांट कर वाहनों को उड़ाने की साजिश रची थी। इसके साथ ही शोपियां में लगभग छह किलो की आईईडी फेंककर पुलिस वाहन को उड़ाने की कोशिश की थी। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।