फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,bus and heavy vehicle banned in akhnoor main bazar

बसें और भारी वाहन अब अखनूर के मुख्य बाजार में नहीं जा पाएंगी

विज्ञापन
jammu kashmir news,bus and heavy vehicle banned in akhnoor main bazar
अखनूर। कस्बे के मुख्य बाजार में जाम की समस्या से छुटकारे के लिए प्रशासन ने बड़े और यात्री वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसडीएम गोपाल सिंह की तरफ से जारी आदेश में उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों और लोगों मे इस आदेश के प्रति रोष पैदा हो गया है। वे इसके विरोध में उतर आए हैं। दुकानदारों ने कहा, बसें नहीं आने से उनका कारोबार ठप हो जाएगा। प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले सभी बसें स्टील ब्रिज से होकर अखनूर कस्बे के मुख्य बाजार में आती थीं। इस के बाद ज्यौड़ियां, खौड़ सहित अन्य गांवों में आवाजाही करती थीं। जारी आदेश के तहत अब ये बसें बाहर से ही निकल जाएंगी। मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं करेंगी। वहीं अखनूर आने वाली छंब रूट की बसें वाया दसकाल हो कर फव्वारा चौक आएंगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर प्रशासन के इस निणर्य के खिलाफ व्यापारी वर्ग और आम लोग उतर आए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जम्मू से आने वाली बसों का अखनूर कस्बे में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना प्रशासन का एक तरफा फैसला है। इससे अखनूर के व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि बसों को अखनूर में आने देना चाहिए। इससे व्यापरियों और आम लोगों को कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस आदेश को तुरंत वापस लेना चाहिए और अन्य भारी और बडे़ वाहनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उधर एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में जाम की समस्या बहुत बड़ी है। बसों के प्रवेश न करने से इससे छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed