फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,buda amarnath yatra

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सात से 17 तक चलेगी

विज्ञापन
jammu kashmir news,buda amarnath yatra
जम्मू। इस साल श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सात से 17 अगस्त तक चलेगी। यात्रा का आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर जम्मू रहेगा। यात्रा का शेड्यूल विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के तहत यात्रा का उद्घाटन समारोह सात अगस्त शाम चार बजे जम्मू भगवती नगर आधार शिविर में होगा। प्रथम जत्था आठ अगस्त को सुबह छह बजे बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू से प्रस्थान करेगा एवं आठ अगस्त को शाम छह बजे पुंछ पहुंचेगा। पुंछ में ही रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन

नौ अगस्त को सुबह पुंछ से जत्था प्रस्थान करेगा और सुबह नौ बजे के करीब मंडी में पवित्र श्री बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करेगा। दर्शन करके जत्था दोपहर को रवाना हो जाएगा। शाम छह बजे सुंदरबनी में विश्राम का कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अगस्त को सुबह दस बजे शिवखौड़ी गुफा में दर्शन करके दोपहर दो बजे वापस जम्मू आ जाएंगे। 17 अगस्त तक प्रतिदिन यात्रा चलेगी।
बस का किराया 800 रुपये प्रति यात्री
जम्मू से बाबा बूढ़ा अमरनाथ व शिवखौड़ी दर्शन करके वापिस जम्मू आने का बस का किराया प्रति व्यक्ति 800 रुपये रहेगा। जो व्यक्ति अपने स्वयं के वाहन से आएंगे। उन्हें 100 रुपये प्रति व्यक्ति पंजीकरण शुल्क देना निश्चित किया गया है। यात्रा में जम्मू-कश्मीर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed