फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

वीर नारियां अकेली नहीं, सेना का अभिन्न हिस्सा हैं : ब्रिगेड कमांडर

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। भारतीय सेना की ओर से अखनूर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और युद्ध वीरांगनाओं के साथ एक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर ब्रिगेड कमांडर डीएन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वीर नारियां सेना का अभिन्न हिस्सा हैं, वह अकेली नहीं हैं। सेना हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
इस सम्मेलन में अखनूर एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अधिकतर सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन के चेयरमैन लखबीर सिंह ने पूर्व सैनिकों की पेंशन, चिकित्सा, पुनर्वास और रोजगार से जुड़ी समस्याएं विस्तारपूर्वक रखीं।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए ब्रिगेड कमांडर ने कहा, आप सेवा से रिटायर हो चुके हैं, पर आपकी प्रेरणा आज भी सेना की हर पंक्ति को ऊर्जावान बनाती है। आपकी अनुशासन, शौर्य और समर्पण की भावना ही भारतीय सेना की नींव है। हम आपके हर अधिकार — पेंशन, ईसीएचएस के जरिए चिकित्सा सुविधा, पुनर्वास और रोजगार अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर नारियों के लिए उन्होंने कहा, आप अकेली नहीं हैं आप फौज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम आपके साथ हर कदम पर खड़े हैं, चाहे वह कानूनी सहायता हो, आवास से जुड़ा समर्थन, या मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग। आपके परिजनों के बलिदान को सेना कभी नहीं भूलेगी।
सम्मेलन के बाद सभी उपस्थितजनों के लिए भव्य लंच का आयोजन किया गया। ब्रिगेड कमांडर ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक प्रतिभागी से मुलाकात कर संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed