{"_id":"67b6364541066186bd0abe4c","slug":"jammu-kashmir-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101029-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू कश्मीर पुलिस ने मैराथन से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू कश्मीर पुलिस ने मैराथन से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की तरफ से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को अखनूर तहसील में एक मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, शिव कुमार शर्मा (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों और एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच (जेकेपीएस), स्टाफ अफसर टू डीआईजी जेकेएएस रेंज की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस मैराथन में छात्रों, रेहड़ी-फड़ी वालों, सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजिंदर सिंह कटोच (एसएसपी) के स्वागत के साथ हुई।
पांच किलोमीटर की यह मैराथन पुलिस स्टेशन अखनूर से शुरू होकर गुरुद्वारा, स्टील पुल, अम्बारां रोड, भमबड़वां चौक से होती हुई नए पुल तक गई और फिर वहां से वापस पुलिस स्टेशन पर संप्न्न हुई। इसमें सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया, जिससे खेल भावना और एकता का संदेश मिला। छात्रों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं और समाज के वंचित वर्गों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और पुलिस व जनता के बीच संबंधों को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाता है, जिससे वे नशे और बुरी संगत से दूर रहकर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर थानाप्रभारी अखनूर इंस्पेक्टर रोहित गांधी, सबइंस्पेक्टर अनिल मनहास, सबइंस्पेक्टर अंकुश शर्मा, एएसआई राम दयाल, समाजसेवी अमित गुप्ता, अशोक लंगर और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा, रेंज पुलिस मुख्यालय, जम्मू के कई पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मौजूद थे।