{"_id":"648eb968208e56e6fe02ce43","slug":"jammu-kashmir-news-agniveer-ready-to-take-on-enemy-first-batch-included-in-jakli-with-oath-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer: दुश्मन से लोहा लेने को अग्निवीर तैयार, सुरक्षा की शपथ के साथ जेएकेएलआई में पहला बैच शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer: दुश्मन से लोहा लेने को अग्निवीर तैयार, सुरक्षा की शपथ के साथ जेएकेएलआई में पहला बैच शामिल
Sun, 18 Jun 2023 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:29 PM IST
सार
श्रीनगर में हुए समारोह में शपथ दिलाकर इन्हें सेना में शामिल किया गया। 24 माह के कड़े प्रशिक्षण से गुजरे यह अग्निवीर अब देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार हैं
विज्ञापन
Agniveer
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जेएकेएलआई) को अग्निवीरों का पहला बैच मिला है। श्रीनगर में हुए समारोह में शपथ दिलाकर इन्हें सेना में शामिल किया गया। 24 माह के कड़े प्रशिक्षण से गुजरे यह अग्निवीर अब देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार हैं। समारोह के दौरान युवा अग्निवीर आत्मविश्वास से लवरेज दिखे और स्वयं को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
जेएकेएलआई रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ समारोह शुरू हुआ। इसके बाद युवा अग्निवीरों को देश की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कमांडेंट ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इन अग्निवीरों ने एक ऐसा रास्ता चुना है, जो देश सहित जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोल मॉडल साबित होगा। इन्होंने सभी बाधाओं को दूर कर अपने सपने को साकार किया है।
विज्ञापन
एक जनवरी को शुरू हुआ था अग्निवीरों का कठोर प्रशिक्षण
अग्निवीरों का कठोर प्रशिक्षण 1 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था। 24 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान उनकी शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति को बढ़ाया गया है। साथ ही उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही युद्ध में जीत हासिल करने के लिए हर कौशल में निपुण किया गया है। यह प्रशिक्षण उनके चरित्र के निर्माण, रेजिमेंटल परंपराओं, सैन्य इतिहास और लोकाचार, भाईचारे की भावना को आत्मसात करने पर केंद्रित था।
विज्ञापन
यूनिटों में शामिल होने से पहले अग्निवीरों को गुजरना पड़ेगा गहन प्रशिक्षण से
सैन्य प्रवक्ता के अुनसार देशभर में स्थित अपनी यूनिटों में शामिल होने से पहले इन अग्निवीरों को अभी सात सप्ताह के और गहन प्रशिक्षण से गुजरना होगा। इसके अलावा अग्निवीरों को विभिन्न विषयों के बारे में निर्देश दिए गए हैं, जो उन्हें राष्ट्र के जिम्मेदार और योगदान देने वाले नागरिक होने का अधिकार देंगे।