फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: 93 percent of corona victims had not been vaccinated

जम्मू-कश्मीर : कोरोना के शिकार 93 फीसदी लोगों को नहीं लगा था टीका, सात फीसदी को मिली एक ही डोज

Sat, 15 May 2021 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 May 2021 12:07 AM IST
सार

  • कोरोना वैक्सीन की दो डोज के बाद मौत का कोई मामला नहीं, एनएचएम की रिपोर्ट में खुलासा
  • 49.37 फीसदी तीन दिन या इससे कम अवधि में पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
Jammu kashmir news: 93 percent of corona victims had not been vaccinated
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू - कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर के शिकार हुए 90 फीसदी लोगों को टीका नहीं लगा था। कोरोना से दम तोड़ने वाले सात फीसदी लोग ऐेसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की एक ही डोज मिली थी। कोरोना वैक्सीन की दो डोज के बाद मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में इस साल पंद्रह अप्रैल से 12 मई तक कोरोना संक्रमण से मृत्यु पर नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


 रिपोर्ट से स्पष्ट है कि टीका कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा कवच साबित  हो रहा है। उधर, पिछले तीन दिनों के आंकड़ों के विश्लेषण में यह भी पाया गया कि 46 प्रतिशत मौतें उन मरीजों की हुई हैं जो अस्पताल पहुंचने से पहले ही संक्रमण के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके थे। 49.37 मौतें उन मरीजों की हुई हैं जो तीन या दिन इससे कम अवधि में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे
विज्ञापन


राहत: जम्मू-कश्मीर में पहली बार संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को पहली बार राहत भरी खबर आई। संक्रमित होने वाले मरीजों से कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 3027 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 3814 स्वस्थ हुए। हालांकि, कोरोना से 60 लोगों की और मौत भी हुई। इसमें 39 जम्मू संभाग और 21 कश्मीर में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमित होने वालों में जम्मू और कश्मीर संभाग में आंकड़ा लगभग बराबर है। जम्मू संभाग में 1511 व कश्मीर में 1516 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। स्वस्थ होने वाले 3814 मरीजों में 1063 जम्मू संभाग व 2751 कश्मीर से हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हजार से अधिक हो गई है। जम्मू में 19355 व कश्मीर में 32646 सक्रिय हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 236790 पहुंच गया है जिसमें जम्मू में 91277 व कश्मीर में 145513 है। कोरोना को 191762 मरीजों ने मात दी है। इसमें 70551 जम्मू और 111211 कश्मीर के हैं। पिछले 24 घंटे में 31552 लोगों की कोरोना जांच हुई। 

जीएमसी जम्मू बना हॉट स्पॉट
कोरोना से मरने वालों की संख्या पिछले कुछ दिनों से जीएमसी जम्मू में अधिक रह रही है। शुक्रवार को 22 मरीजों की मौत जीएमसी जम्मू में हुई। इसके अलावा दो की गांधीनगर अस्पताल, तीन की जीएमसी कठुआ, दो की जीएमसी डोडा, दो की एस्कॉम्स जम्मू, एक की जिला अस्पताल सांबा, एक की जिला अस्पताल पुंछ, तीन की नारायणा हास्पिटल कटड़ा में मौत हुई।

तीन लोगों की घर पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें अस्पताल मृत लाया गया था। इसके अलावा कश्मीर संभाग में दो की स्किम्स बेमिना, तीन की स्किम्स सौरा, एक की एसएमएचएस श्रीनगर, दो की जिला अस्पताल पुलवामा, एक की जिला अस्पताल कुलगाम, चार की जीएमसी अनंतनाग, तीन की जीएमसी बारामुला, एक की जेएलएनएम श्रीनगर, तीन की सीएचसी कुपवाड़ा व एक की पजलपोरा बांदीपोरा में मौत हुई।   


लद्दाख में 240 नए मामले
उधर, लद्दाख में शुक्रवार को कोरोना के 240 नए मामले सामने आए हैं और 2 मरीजों की मौत हो गई है। 231 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मामले 1554 हो गए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 16,156 हो गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed