{"_id":"601c96e7853d0f3cf432fe8f","slug":"jammu-kashmir-news-4200-crore-to-udhampur-srinagar-baramulla-rail-link-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा से कश्मीर पहुंचेगी ट्रेन, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को 4200 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा से कश्मीर पहुंचेगी ट्रेन, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को 4200 करोड़
Fri, 05 Feb 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
chenab bridge
- फोटो : railway social account
सामारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) निर्माण को और रफ्तार मिलेगी। कश्मीर को अगस्त 2022 तक रेल से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार ने वर्ष 2021-22 के रेल बजट में इस परियोजना के लिए 4200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 290 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने पिछले वर्ष के बजट की तुलना में इस बार वृद्धि की है।
विज्ञापन
परियोजना में नई लाइनें के निर्माण के लिए यह पैसा जारी किया है। वर्ष 2021-22 के लिए उत्तर रेलवे का कुल बजट आवंटन 15818.49 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष के बजट आवंटन 11695.21 करोड़ से 4123.28 करोड़ रुपये यानी 35 प्रतिशत अधिक है। केंद्र सरकार ने अगस्त 2022 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके पूरे होने से कश्मीर घाटी रेल के माध्यम से पूरे देश से जुड़ जाएगी। इस परियोजना के जुड़े भूमि, वन विभाग सहित अन्य सभी मसलों को सुलझा लिया गया है। अब इसके लिए बजट जारी होने से कार्य में गति मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर चल रहा निर्माण
उधमपुर-श्रीनगर, बारामुला रेल लिंक के कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर वर्तमान में कम चल रहा है। 111 किमी लंबे इस सेक्शन पर कई महत्वपूर्ण पुलों और सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें चिनाब नदी पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, अंजी खड्ड पर केबल स्टेड ब्रिज जैसे बड़े पुल शामिल है। चिनाब ब्रिज की आर्क का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं सेक्शन में 97.64 किमी तक की मुख्य सुरंग में से 81.21 किमी का काम पूरा हो चुका। इरकॉन और केआरसीएल और उत्तर रेलवे इस परियोजना पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
प्रधानमंत्री ने तय की ही परियोजना की डेडलाइन
उधमपुर-बारामुला- श्रीनगर रेल लिंक के काम पूरा करने की डेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय की थी। दिसंबर में प्रगति कार्यक्रम में परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से अगस्त 2022 तक परियोजना को पूरा करने को कहा था। हालांकि इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना था। कोरोना काल और पंजाब में चले किसान आंदोलन के कारण परियोजना का काम काफी प्रभावित हुआ था। इस सबके बावजूद सरकार ने परियोजना को अगस्त 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वहीं पिछले दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल ने परियोजना की समीक्षा कर तय समय से काम पूरा करने पर जोर दिया था।