फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu & Kashmir needs secular leader whose heart beats for the poor

ऐसा सीएम बने जिसका दिल दरिया हो: आजाद

Thu, 13 Nov 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Nov 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Jammu & Kashmir needs secular leader whose heart beats for the poor

राज्य सभा में विपक्ष के नेता और रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने वीरवार को बनिहाल के रेलवे स्टेशन मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बनिहाल से पार्टी के उम्मीदवार विकार रसूल वानी के लिए लोगों से समर्थन मांगा।

विज्ञापन


वीरवार को आजाद ने भट्टन, रियासी और मानतलाई में कांग्रेस के उम्मीदवारों अशोक डोगरा, जुगल किशोर शर्मा और कृष्णचंद्र भगत के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रियासत में ऐसा मुख्यमंत्री बनना चाहिए, जिसका दिल दरिया हो। ऐसा सीएम बने जिसका दिल जाति और मजहब के नाम पर नहीं, गरीबों के लिए धड़कता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में हिंदू मुख्यमंत्री बनना चाहिए, जबकि कश्मीर के कुछ राजनीतिक दल चाहते हैं कि सीएम कश्मीर का हो। उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि मुख्यमंत्री हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई समुदाय से होगा।


आजाद ने कहा कि वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री चाहे जिस समुदाय से हो, लेकिन जरूरी यह है कि उसका दिल  गरीबों के लिए धड़कता हो।

ऐसा मुख्यमंत्री बनना चाहिए, जो गरीबों की बेहतरी के काम को जाति और मजहब से ऊपर उठकर अंजाम दे। आजाद की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed