{"_id":"61be15a981826851c6509ea7","slug":"jammu-kashmir-national-thang-ta-competition-begins-1000-players-are-showing-their-skills","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय थांग-ता स्पर्धा का आगाज, एक हजार खिलाड़ी दिखा रहे हुनर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय थांग-ता स्पर्धा का आगाज, एक हजार खिलाड़ी दिखा रहे हुनर
Sat, 18 Dec 2021 10:40 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:40 PM IST
सार
जम्मू के एमए स्टेडियम में चार दिवसीय चैंपियनशिप में 24 प्रदेशों से टीमें पहुंची। इस राष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों की ओर से तलवारबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
thang-ta competition in jammu
- फोटो : amar ujala
विस्तार
27वीं राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को जम्मू को एमए स्टेडियम में हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 24 प्रदेशों की टीमों के एक हजार खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस राष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों की ओर से तलवारबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को चैंपियनशिप के उद्घाटन पर राष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने आंखों पर पट्टी बांदकर तलवारबाजी का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो गया। खिलाड़ियों ने अपने कुशल प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल के सलाहकार फारूख खान मुख्य अतिथि रहे। सलाहकार ने कहा कि इस खेल का भारत में जन्म हुआ है और यह खेल अब ने केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो रहा है। उन्होने उम्मीद जताई की जल्द ये खेल ओलंपिक में भी शामिल होगा और देश के खिलाड़ी इसमें पदक जितेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया को जम्मू-कश्मीर को चैंपियनशिप का आयोजक चुनने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे का विकास हो रहा है और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप यहां करवाई जा रही है। प्रदेश सरकार विश्व स्तरीय खेल ढांचे के साथ खिलाड़ियों का विकास कर रही है। इस दौरान स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुहजत गुल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।