फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir national conference leader Mohd Ismail Wani shot by terrorists

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 14 Mar 2019 07:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 14 Mar 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir national conference leader Mohd Ismail Wani shot by terrorists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने वीरवार की शाम नेकां कार्यकर्ता को गोली मार दी। बोपटयार निवासी मोहम्मद इस्माइल वानी को आतंकियों ने सीने में गोली मारी है। गंभीर हालत में उन्हें बिजबिहाड़ा उप चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 

घटना के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन भी चलाया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आतंकियों की ओर से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। इससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन नागरिकों को बनाया निशाना
आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में लगातार दूसरे दिन नागरिकों को निशाना बनाया है। इसी बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ शौकत अहमद नायक (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उमर ने ट्वीट कर जल्द ठीक होने की कामना की  
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कार्यकर्ता के जल्द ठीक होने की कामना की। उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा ब्लॉक के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल वानी को गोली मारी गई है और वह घायल है। उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed