फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Narco terrorism has taken root near LoC, Pakistan conspiracy

जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास जड़ें जमा चुका नारको आतंकवाद, दो वर्षों में दो सौ किलो मादक पदार्थ और हथियार बरामद

Sat, 10 Jun 2023 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

पुंछ जिले में बालाकोट से सावजियां तक करीब 110 किमी लंबी भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा है। इससे सटे दर्जनों गांवों में नारको आतंकवाद चरम पर है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Narco terrorism has taken root near LoC, Pakistan conspiracy
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ नियंत्रण रेखा के पार मौजूद आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एक फिर अपने नापाक इरादों में सफल होने लगी है। इसके चलते पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के अधिकतर क्षेत्रों में नारको आतंकवाद अपनी जड़ें जमाने लगा है। हालांकि, नियंत्रण रेखा के उस पार से की जाने वाली नापाक हरकतों को सुरक्षाबल समय-समय पर नाकाम भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


फिर भी कहीं न कहीं बड़ी संख्या में लोग देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं। इसका प्रमाण है कि दो वर्षो में जिले में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के उस पार से भेजे गए दो सौ किलो से अधिक मादक पदार्थों और भारी मात्रा में हथियार को बरामद किया है।
विज्ञापन


साथ ही नारको आतंकवाद से जुड़े दर्जनों लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इनमें सबसे बड़ा नारको आतंकी रफी लाला है। उसके घर से 17 किलो मादक पदार्थ, हथियार और ढाई करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर से दो पाकिस्तानी नारको आतंकियों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ दबोचा, और एक को मार गिराया गया था। उसके बाद जिले के करमाड़ा में नियंत्रण रेखा पर तीन स्थानीय नारको आतंकियों को 30 किलो मादक पदार्थों, हथियारों और विस्फोटों के साथ दबोचा गया।

अब बगयालदरा में भी तीन दिनों में पांच नारको आतंकी दबोचे गए हैं। गौरतलब है कि जिले में बालाकोट से सावजियां तक करीब 110 किमी लंबी भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा है। इससे सटे दर्जनों गांवों में नारको आतंक अपनी जड़ें जमा चुका है।


इससे बड़ी संख्या में जुड़े लोगों के तार एक तरफ जहां नियंत्रण रेखा के उस पार जुड़े हुए हैं। दूसरी तरफ देश के विभिन्न राज्यों में तस्करों से भी उनके संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed