फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: movement will start soon on Mughal Road, which was closed since last five months

जम्मू-कश्मीर: पांच माह से बंद पड़े मुगल रोड पर जल्द शुरू होगी आवाजाही

Sun, 04 Apr 2021 01:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Apr 2021 01:54 PM IST
सार

  • बर्फ हटाने वाली मशीनें पीर की गली तक पहुंची, लोगों को मार्ग खुलने का बेसब्री से इंतजार
  • मशीनें पीर की गली तक पहुंची तो खिल उठे अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: movement will start soon on Mughal Road, which was closed since last five months
Mughal Road - फोटो : File Photo

विस्तार

बर्फबारी के चलते पांच महीने से बंद मुगल रोड अब जल्द आवाजाही के लिए खुलने वाली है। 22 दिन से बर्फ हटाने में लगी मशीनें जमी बर्फ का सीना चीरकर शनिवार को पीर की गली तक पहुंच गई। मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार कर लिया गया है। अब लोगों ने भी उपराज्यपाल से रोड को आवाजाही के लिए खोलने की मांग की है। पुंछ निवासी इम्तियाज सलारिया, रौनक शर्मा, शफीक बाबा, सुनील कुमार आदि का कहना है कि इस बार कम बर्फबारी के चलते जहां श्रीनगर-लेह मार्ग काफी पहले खोल दिया गया, वहीं मुगलरोड खुलने में काफी देरी हो रही है।

विज्ञापन


इससे कश्मीर में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने के इंतजार में बैठे लोगों में काफी निराशा है। उन्होंने सरकार को जल्द ही मुगलरोड पर यातायात बहाल कर देना चाहिए ताकि हम लोग कश्मीर आ जा सकें। बता दें, पुंछ एवं राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड को नवंबर में बर्फबारी के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इस स्कूल में बारिश के दिनों में बच्चे मनाते हैं छुट्टियां, जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च को उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद पुंछ जिले की तरफ से पीडब्ल्यू डी मैकैनिकल विंग की तरफ से एईई कमल ज्योति शर्मा और एई तारिक खान की देखरेख में आधुनिक मशीनों की सहायता से जिले के बफलियाज की तरफ से पीर की गली तक की पुंछ जिले की सीमा रेखा में पड़ने वाली 44 किलोमीटर लंबी मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था।

इस दौरान बर्फ हटा जब मशीनें 38 किलोमीटर तक पहुंची तो मौसम खराब हो जाने और ताजा बर्फबारी से करीब पांच दिनों तक बर्फ हटाने का काम बंद रखना पड़ा। पांच दिन बाद फिर से 13 किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया। अब जब मशीनें बर्फ का सीना चीर कर पीर की गली तक पहुंची तो अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed