फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Mother gave birth to 5.6 kg baby in Doda hospital, mother and child healthy

जम्मू-कश्मीर: डोडा के अस्पताल में मां ने दिया 5.6 किलो शिशु को जन्म, सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Thu, 09 Feb 2023 01:35 PM IST
विमल शर्मा मंगेश कुमार, जम्मू
मंगेश कुमार, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

डॉक्टर ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव करना बड़ी चुनौती थी। जब बच्चे का जन्म हुआ तो उसका वजन 5.6 किलोग्राम निकला। सामान्य तौर पर नवजात का वजन तीन से चार किलोग्राम तक होता है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Mother gave birth to 5.6 kg baby in Doda hospital, mother and child healthy
new born - फोटो : pixabay

विस्तार

डोडा के अस्पताल में महिला ने 5.6 किलोग्राम के शिशु को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती को जब अस्पताल लाया गया तो जांच में पता चला कि गर्भ में बच्चा टेढ़ा है। इस पर डॉ. यशिका भगत की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम गठित की गई।

विज्ञापन


गायनी डॉक्टर ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव करना बड़ी चुनौती थी। जब बच्चे का जन्म हुआ तो उसका वजन 5.6 किलोग्राम निकला। जबकि, सामान्य तौर पर नवजात का वजन तीन से चार किलोग्राम तक होता है।
विज्ञापन


गायनी डॉक्टर ने कहा कि हालांकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में इस तरह का यह पहला मामला है। चिकित्सक के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में आकर नियमित जांच करवानी चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहा बच्चा व मां दोनों स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर नियुक्त की हैं। विशेषज्ञों के अनुसार समय पर गर्भवती की जांच न हो तो कई समस्याएं आ सकती हैं।

गर्भवती को थी दौरा पड़ने की शिकायत

गायनी डॉक्टर ने कहा कि गर्भवती की नार्मल डिलीवरी की गई है। हालांकि उसे दौरा पड़ने की शिकायत थी। बीपी भी ज्यादा था। इस कारण चिकित्सकों को भी सुरक्षित प्रसव करवाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। कोख में बच्चा उल्टा था।

करीब 20 मिनट के भीतर सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। महिला ने इससे पहले अस्पताल में कभी जांच नहीं करवाई थी, जिससे यह परेशानी खड़ी हुई।

नियमित जांच के साथ अस्पताल में ही करवाएं प्रसव

गायनी डॉक्टर यशिका भगत ने सुझाव दिया कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में आकर डॉक्टर के कहे अनुसार समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। अस्पताल में ही प्रसव करवाएं। घर में प्रसव करवाने से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। इससे बच्चे व मां को भी खतरा रहता है। अस्पताल में हर व्यवस्था होती है।



इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। सामान्य तौर पर 3.5 से 4 किलोग्राम तक नवजात शिशु का वजन होता है, लेकिन डोडा में सामने आया मामला असामान्य है।- डॉ. अमन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, गांधी नगर अस्पताल (जम्मू)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed