{"_id":"61713c7554dac90c702c4583","slug":"jammu-kashmir-more-than-1100-mbbs-seats-in-the-state-medical-university-proposal-in-cold-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 1100 से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें, मेडिकल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 1100 से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें, मेडिकल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
Thu, 21 Oct 2021 03:39 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:39 PM IST
सार
जम्मू और कश्मीर विवि पर बढ़ रहा शैक्षणिक गतिविधियों का बोझ, प्रदेश में 1100 से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें। चिकित्सा विवि के लिए पूर्व सरकार के कार्यकाल में बनाई गईं थी समितियां।
विज्ञापन
एमबीबीएस सीटें
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों का विस्तार तो हुआ, लेकिन अभी तक मेडिकल यूनिवर्सिटी नहीं खोली गई। प्रदेश में मौजूदा 1100 से ऊपर एमबीबीएस सीटें हैं। बीएससी नर्सिंग कॉलेज भी चल रहे हैं, लेकिन इन संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए स्वतंत्र तौर पर विश्वविद्यालय नहीं खुला। नतीजतन सीटों के बढ़ने से जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालय पर शैक्षणिक गतिविधियों का लोड लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पूर्व गठबंधन सरकार के कार्यकाल में चार सदस्यीय समिति का गठन कर एक स्वतंत्र चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बनाई थी। लेकिन सरकार चले जाने के बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई। वर्तमान में प्रदेश में नर्सिंग और पैरा मेडिकल कॉलेजों/स्कूलों के अलावा सभी मेडिकल कॉलेज जम्मू और कश्मीर विवि से संबद्ध हैं। इन संस्थानों की जम्मू और कश्मीर विवि को प्रवेश, परामर्श, परीक्षा का समय पर आचरण, परिणाम और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये विश्वविद्यालय शैक्षणिक स्तर पर अन्य कॉलेजों को भी देख रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में कई नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया गया है। इससे पहले जीएमसी जम्मू और श्रीनगर के अलावा सीमित कॉलेज ही चल रहे थे। जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में 180-180, जीएमसी डोडा, राजोरी, कठुआ, अनंतनाग, बारामुला और बेमिना मेडिकल कालेज में 100-100 एमबीबीएस सीटें हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले: सर्दियों में बिजली बहाली निर्धारित समय पर करें सुनिश्चित, सभी परियोजनाओं की भी हो निगरानी
निजी क्षेत्र में बत्रा अस्पताल जम्मू में 100 एमबीबीएस सीटें हैं। इसके अलावा डेंटल कॉलेज अलग से हैं। जीएमसी जम्मू 1971 से काम कर रहा है और सबसे पुराना है। ऐसी भी मांग की गई थी कि जीएमसी जम्मू को क्लस्टर विश्वविद्यालय बनाकर अन्य कॉलेजों का नियंत्रण अधिकार दिया जाए, लेकिन किसी ने अभी तक मेडिकल विश्वविद्यालय के लिए कदम नहीं बढ़या है।
अलग से मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना होने से मेडिकल संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसमें सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सकेंगे, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके साथ जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालयों पर लोड खत्म होगा। - डॉ. एसके बाली, पूर्व एचओडी, नेफरोलॉजी विभाग, सुपर स्पेशियलिटी जम्मू