फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir mla gagan bhagat again raise his voice against his party bjp

जम्मू-कश्मीर के विधायक बोले, भाजपा धोखेबाज, अब कभी भी बीजेपी के टिकट पर नहीं लड़ूंगा चुनाव

Mon, 13 Aug 2018 02:07 AM IST
संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू
संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Aug 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir mla gagan bhagat again raise his voice against his party bjp
गगन भगत - फोटो : फाइल फोटो
अनुच्छेद 35-ए का समर्थन कर खुलेआम भाजपा से बगावत का बिगुल बजा चुके आरएस पुरा विधायक गगन भगत ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि वह अब कभी भी भाजपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा को धोखेबाज बताते हुए कहा, पार्टी ने जम्मू की जनता से धोखा किया है। विकास की जगह भ्रष्टाचार कर जन आकांक्षाओं का गला घोटा है।
विज्ञापन


अनुच्छेद 35-ए के समर्थन के बाद उन्हें भाजपा की तरफ से नोटिस जारी होने के सवाल पर भगत ने कहा कि अभी तक उन्हें पार्टी की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। वह अपने बयान पर कायम हैं और इस मसले पर भाजपा के किसी भी नेता से बहस को तैयार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार है और 56 इंच सीना वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान हैं। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन हैं। इसका मतलब कि राज्य में भी केंद्र की ही सरकार है। ऐसे में अनुच्छेद 35-ए को हटाने से भाजपा को किसने रोका है। हर बात के लिए भाजपा कोर्ट का रुख करती है। उसमें आत्मबल की कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed